मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने रंगों के पावन पर्व हाेली की प्रदेशवासियाें काे दी शुभकामनाएं


भाेपाल, 14 मार्च (हि.स.)। रंगाें का त्याैहार हाेली आज शुक्रवार काे देश भर में हर्षाेंल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली पर सारा देश रंगों से सराबोर है। रंगों के पर्व पर जगह-जगह लोग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रदेश वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है इसके साथ ही उन्हाेंने सभी की खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा उल्लास, स्नेह और रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।अधर्म पर धर्म और अत्याचार पर भक्ति की जीत का प्रतीक पर्व होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, समरसता और स्नेह की उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहे। आप सभी पर भगवान श्री नारायण जी की कृपा बनी रहे, यही प्रार्थना करता हूं।
बता दें कि मुख्यमंत्री डाॅ. यादव आज भोपाल के बाद उज्जैन में रंग खेलेंगे। सबसे पहले सीएम हाउस में होली खेली जाएगी। सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक सीएम हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:15 पर भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। वहां आयोजित दो होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम उज्जैन में ही होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे