मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


भाेपाल, 06 अप्रैल (हि.स.)। देश भर में आज यानि रविवार काे रामनवमीं का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। रामनवमी का त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशशासियाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा-भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी ।हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी ॥मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस राम नवमी पर्व की सभी भक्तजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।कृपासिंधु प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से हम सभी का कल्याण हो और मध्यप्रदेश व देश प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे; यही कामना है।

उल्लेखनीय है कि रामनवमी को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। कई मंदिरों में रामनवमी के कार्यक्रम और खास पूजा-पाठ की तैयारी जारी है। देशभर में आज राम नवमी की धूम के बीच ही चैत्र नवरात्रि का समापन होगा। राम नवमी के इस शुभ अवसर पर राजधानी भोपाल में भी आज राम बारात, चुनरी यात्रा, कलश यात्रा, जवारे विसर्जन और भंडारों के धार्मिक कार्यक्रमों के आयाेजन हाेंगे, जिसके चलते दिनभर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story