एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Channel Join Now
एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


भोपाल, 24 अक्टूबर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व पोलियो दिवस हम सबको इस बात के लिए प्रेरित करता है कि देश का एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक पाने से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि सभी माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों को समय पर दो बूंद ज़िंदगी की अवश्य पिलाएं और उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता से ही हम पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को पूरा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व पोलियो दिवस हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पोलियोमाइलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और बच्चों को समय पर टीकाकरण के जरिए इस बीमारी से सुरक्षित रखना है। इस दिवस की शुरुआत रोटरी इंटरनेशनल ने पोलियो का पहला सफल टीका विकसित करने वाले वैज्ञानिक डॉ. जोनास साल्क के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765944 Articles

Share this story