मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now

भोपाल, 29 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को अपने संदेश में सर्बिया के नोवी साद में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 की पी5-10एम एयर पिस्टल स्टेंडर्ड (एसएच1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर पैरा शूटर राहुल शर्मा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राहुल ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर समस्त देशवासियों का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राहुल शर्मा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी प्रतिभा, परिश्रम और अटूट संकल्प का परिचायक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला वेट लिफ्टिंग में 69 किग्रा की प्रतिस्पर्धा में हरजिंदर कौर ने रजत पदक जीतकर विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित किया है। भारत की बेटियां, भारत का सम्मान बढ़ा रही हैं। यह उपलब्धि कौर के कठोर तप, परिश्रम और देश के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसी क्रम में कॉमनवेल्थ गेम्स की 10 मीटर की दौड़ की प्रतिस्पर्धा में गुलवीर सिंह को रजत पदक जीतने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत ग्लासगो में नित नए कीर्तिमान बना रहा है। गुलवीर सिंह की यह गौरवपूर्ण सफलता कठोर साधना, अनुशासित जीवन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीन के हांगझोउ में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2026 में सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों की जोड़ी के 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story