मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टापू पर फंसे चार युवकों को बचाने पर एसडीईआरएफ टीम की सराहना की

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टापू पर फंसे चार युवकों को बचाने पर एसडीईआरएफ टीम की सराहना की


- टीम ने खण्डवा जिले में दो नदियों के बीच टापू पर फंसे चार युवकों को सुरक्षित निकाला

भोपाल, 01 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के हांडीकुंड में सुक्ता और आवना नदी के मध्य स्थित टापू पर फंसे चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर इस कार्य में लगी टीमों की सराहना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि खंडवा जिले के हांडीकुंड (थाना जावर) क्षेत्र में सुक्ता एवं आवना नदी के मध्य स्थित टापू पर फंसे चार युवकों को लगभग साढ़े 10 घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के बाद सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रतिकूल परिस्थितियों में संचालित इस अभियान में मध्यप्रदेश राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) ने अदम्य साहस, धैर्य, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए मानव जीवन की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभियान में सहभागी सभी अधिकारियों और कर्मियों के समर्पण, त्वरित कार्रवाई तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story