मध्य प्रदेश की बेटियां खेल के क्षेत्र में लहरा रहीं हैं परचम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Channel Join Now
मध्य प्रदेश की बेटियां खेल के क्षेत्र में लहरा रहीं हैं परचम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर की बिटिया यामिनी मौर्य को दीं शुभकामनाएं

- यामिनी ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में 57 किग्रा जूडो स्पर्धा में जीता रजत पदक

भोपाल, 01 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश की बेटियां खेल के क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हैं। सागर की बिटिया यामिनी मौर्य ने अपने अनुशासन और अथक परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 57 किग्रा जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बिटिया यामिनी मौर्य को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को अपने संदेश में कहा कि बेटी यामिनी की उपलब्धियां प्रदेश के प्रत्येक युवा, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस गौरवशाली उपलब्धि के पीछे यामिनी के कोच दीपक कुमार का प्रशिक्षण और समर्पण भी उतना ही प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी यामिनी के कोच और प्रशिक्षकों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story