मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं


भोपाल, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण व गौरवशाली इतिहास की पुनर्स्थापना के संकल्प के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संघ ने अपनी दीर्घ यात्रा में मां भारती के लिए समर्पित अभूतपूर्व नेतृत्व के साथ असंख्य स्वयंसेवक दिए। अनुशासन, समर्पण और श्रम के प्रतीक, आप सभी स्वयंसेवक मातृभूमि के लिए अपने संकल्पों को साकार करें, यही मंगलकामना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763928 Articles

Share this story