मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

भोपाल, 01 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को अपने संदेश में कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) प्रतिस्पर्धा में नीरज चोपड़ा के रजत और यशवीर सिंह के कांस्य पदक तथा डेकाथलॉन इवेंट में तेजस्विन शंकर के कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों का अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन, करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। देशवासियों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story