सतना : चित्रकूट में अमावस्या मेले पर उमड़ा आस्था का सैलाब

WhatsApp Channel Join Now
सतना : चित्रकूट में अमावस्या मेले पर उमड़ा आस्था का सैलाब


सतना, 17 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना जिले स्थित धर्मनगरी चित्रकूट में अमावस्या के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां मंदाकिनी नदी के अलग-अलग घाटों पर पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान मत्यगजेन्द्रनाथ और भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके पश्चात जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पांच कोसीय परिक्रमा प्रारंभ की।

अमावस्या मेले के अवसर पर शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन द्वारा यातायात, भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Share this story