छिंदवाड़ाः वाराणसी-अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
छिंदवाड़ाः वाराणसी-अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन


छिन्दवाडा, 30 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वाराणसी (काशी)-अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए सोमवार को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन जिले के 250 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 250 तीर्थ यात्रियों का काशी अयोध्या तीर्थ यात्रा अवधि 30 मार्च से 04 अप्रैल 2026 के लिए चयन हुआ है। सभी तीर्थ यात्री सोमवार को विशेष ट्रेन से यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा के लिए सभी तीर्थ यात्रियों के छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बैंड- बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया।

सभी तीर्थ यात्रियों का शेषराव यादव, सत्येंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों और डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी धर्मस्व शाखा आर.के.मेहरा द्वारा तीर्थयात्रियों को फूलमाला पहनाई गई तथा सभी तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सुरक्षित बैठाकर शुभकामनाओं सहित विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उनके साथ 5 अनुरक्षक शासकीय कर्मचारी भी उनकी सुरक्षा एवं देखभाल हेतु ट्रेन के साथ गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story