छिंदवाड़ाः सांसद बंटी विवेक साहू की 375 किमी धार्मिक पदयात्रा गुरुवार को कटनी जिले में करेगी प्रवेश
छिंदवाड़ा 08 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा पांढुरना संसदीय क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय 375 किमी की छिंदवाड़ा, सिवनी और जबलपुर के बाद गुरुवार, 09 जुलाई को कटनी जिले में प्रवेश करेगी।
सांसद बंटी विवेक साहू अपने दृढ़ संकल्प के साथ पिछले 7 दिनों में छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों की सीमा लांघते हुए और जबलपुर में प्रवेश करके अपनी 209 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी करते हुए मंगलवार की शाम जबलपुर के पाटन बायपास पहुंच गए थे। यहां पर सांसद बंटी विवेक साहू और सैंकड़ों पदयात्रियों ने रात्रि विश्राम किया। सांसद साहू बुधवार को पाटन बायपास जबलपुर से पदयात्रा शुरू करते हुए 33 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी कर शाम को जबलपुर जिले के गोसलपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि जबलपुर पहुंचने के पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री रविकरण साहू, छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम अहके, जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह, पूर्व महापौर प्रभात साहू, जबलपुर ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष राजकुमार पटेल, अमरवाड़ा जनपद अध्यक्ष गणेश कंगाली सहित जबलपुर के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आमजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू की अगुवानी करने के साथ ही भव्य स्वागत और अभिनंदन करते हुए पदयात्रा में शामिल हुए। सांसद श्री साहू ने अपने सैंकड़ों पदयात्रियों के साथ मंगलवार की सुबह बरगी से पदयात्रा की शुरूआत की वे इस दौरान 30 किमी पैदल चलकर देर शाम को पाटन बायपास जबलपुर पहुचकर रात्रि विश्राम किया। बुधवार को पाटन से पदयात्रा आगे बढ़ी है। सांसद बंटी विवेक साहू की धार्मिक पदयात्रा के दौरान कई संत और पूजारी भी पदयात्रा में शामिल हो रहे है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

