दीपावली और छठ पर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सख्त, जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

WhatsApp Channel Join Now
दीपावली और छठ पर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सख्त, जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान


जबलपुर, 07 नवंबर (हि.स.)। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को जीआरपी थाना जबलपुर और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, होल्डिंग एरिया और ट्रेनों की जांच की गई। पुलिस बल ने संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ लावारिस वस्तुओं की भी पड़ताल की।

इस दौरान यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में निगरानी रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान संयुक्त चेकिंग अभियान भी लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773946 Articles

Share this story