चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ ब्रह्मचारिणी को किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ ब्रह्मचारिणी को किया नमन


भाेपाल, 20 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्रि का आज शुक्रवार को दूसरा दिन है। समूचे प्रदेश में आदि शक्ति की उपासना का दौर जारी है। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है, जो ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की प्रतीक हैं। भक्तों के लिए अल सुबह मंदिरों के पट खुल गए। देवी मंदिरों में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शक्ति स्थलों पर साधना का दौर चल रहा है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी काे नमन किया है। उन्हाेंने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।मैया की कृपा से प्रत्येक हृदय में श्रद्धा, शक्ति और सकारात्मकता का संचार हो, सभी के जीवन में सफलता के नए द्वार खुलें एवं हर घर-आंगन सुख, समृद्धि और मंगलमय ऊर्जा से आलोकित हो, यही प्रार्थना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story