राजगढ़ः देशद्रोही व विभाजनकारी भाषण के विरोध में विहिप ने की मदनी के खिलाफ केस दर्ज की मांग

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः देशद्रोही व विभाजनकारी भाषण के विरोध में विहिप ने की मदनी के खिलाफ केस दर्ज की मांग


राजगढ़, 1 दिसम्बर (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने सोमवार को मौलाना महमूद अरशद मदनी के द्वारा भोपाल में दिए गए भड़काउ,देशद्रोही और विभाजनकारी भाषण के संबंध में एफआईआर की मांग को लेकर शहर ब्यावरा थानाप्रभारी वीरेन्द्र धाकड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेखित है कि मौलाना महमूद अरशद मदनी ने 29 नवंबर को भोपाल में भड़काउ, देशद्रोही और विभाजनकारी भाषण दिया, जिसमें कहा गया कि बहुसंख्यक हिन्दू भारत में मुस्लिम समाज का उत्पीड़न कर रहे है, यह बयान विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच घृणा, दुर्भावना और सांप्रदायिक घर्षण को बढ़ावा देने जैसा का एक घृणित कार्य है।

मौलाना मदनी ने वंदे मातरम् के संबंध में अपमानजनक बयान दिया, जिसमें कहा गया कि वंदे मातरम् पाठ करना मृत होने का एक संकेतक है और राष्ट्रीय गीत के पाठ पर जोर देना मुसलमानों के लिए मौत के समान है। यह बयान राष्ट्रीय गौरव और एकता के प्रिय प्रतीक पर सीधा हमला है। मदनी ने भारत गणराज्य के संवैधानिक और न्यायिक ढ़ांचा को कमजोर करने वाले गंभीर बयान दिया, जिसमें विशेष रुप से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट विशेष रुप से मुस्लिम समुदाय के प्रति पक्षपाती है साथ ही दावा किया कि श्रीराम जन्मभूमि,तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले और काशी विश्वनाथ, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सर्वेक्षण के आदेश न्यायिक निर्णय नही है।

मदनी ने अपने भाषण में एक विशिष्ट आव्हान किया, जिसमें कहा गया कि जहां उत्पीड़न होगा, वहां जिहाद होगा, जिसे स्पष्ट रुप से गैर-मुस्लिमों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष के रुप में स्पष्ट किया। ज्ञापन में मांग की गई है कि भाषण की राष्ट्र विरोधी और सांप्रदायिक रुप से विभाजनकारी प्रकृति को देखते हुए मौलाना महमूद अरशद मदनी के खिलाफ धारा 152,196,353 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग मंत्री अशोक गुप्ता, विभाग सेवा प्रमुख डाॅ.अशोक अग्रवाल, जिला मंत्री हर्ष तोमर, जिला कोषाध्यक्ष संतोष चैरसिया, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनोज पाठक, जिला सहसंयोजक शैलेन्द्रसिंह नरुका, जिला गौरक्षा प्रमुख बिट्टू पंडित, जिला सह कोषाध्यक्ष प्रदीप कारपेंटर, प्रखंड अध्यक्ष देवराज दांगी, प्रखंड मंत्री विजय कुशवाह, नगर अध्यक्ष डाॅ.गुलशन कारपेंटर, शैलू प्रजापति, संजय शिवहरे, नरेन्द्र लववंशी, दीपक विश्वकर्मा, सोनू धनोलिया, हरीओम हाड़ा, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story