राजगढ़ःपारिवारिक विवाद में भाई पर कुल्हाड़ी से प्रहार, चार पर केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःपारिवारिक विवाद में भाई पर कुल्हाड़ी से प्रहार, चार पर केस दर्ज


राजगढ़, 16 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम बांकपुरा में शनिवार दोपहर हुए पुराने पारिवारिक विवाद के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बांकपुरा निवासी 45 वर्षीय जयसिंह पुत्र धूलजी तंवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुराने विवाद को लेकर उसके भाई उदीलाल पुत्र धूलजी तंवर, उसकी पत्नी प्रेमबाई, बेटे जगदीश पुत्र उदीलाल तथा बहू द्रोपदी पत्नी जगदीश तंवर ने घर के सामने विवाद करते हुए गाली-गलौंज की। विरोध करने पर आरोपितों ने जयसिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी बाईं जांघ में गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल परिवारजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी तथा आरोपितों के खिलाफ धारा 296, 115(1), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story