राजगढ़ः खेत पर महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपित फरार

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः खेत पर महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपित फरार


राजगढ़,19 मार्च (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुरुवार को गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश तेज कर दी है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि घटना 10 मार्च की दोपहर की है, जब वह अपने खेत पर भूसा भरने गई थी। उसी दौरान गांव का युवक गोकुल, जो जगन्नाथ जाटव का पुत्र है,वहां पहुंचा और अचानक पीछे से धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया। महिला के अनुसार, आरोपित ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि वारदात के दौरान उसने शोर मचाकर मदद के लिए पुकारा, जिसके बाद आरोपित मौके से भाग निकला।

पुलिस ने चिकित्सा परीक्षण सहित आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है।थाना प्रभारी वीरेन्द्र धाकड़ के अनुसार, आरोपित के खिलाफ धारा 64(1) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दी है और उसे शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि आरोपित के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाने को सूचित करें, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story