राजगढ़ः वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल तक महिला से दुष्कर्म, आरोपित पर केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल तक महिला से दुष्कर्म, आरोपित पर केस दर्ज


राजगढ़, 18 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में 23 वर्षीय महिला ने एक युवक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपित ने अलग-अलग स्थानों के अलावा सिविल अस्पताल के ऊपरी हिस्से में भी उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले शाहब पठान से हुई थी। सात फरवरी 2025 को उसका पति उसे दावत के बहाने बड़ा करीवाड़ा मोहल्ले में अपने दोस्त अल्फेज कुरैशी के घर ले गया था। महिला का आरोप है कि वहां अल्फेज ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका वीडियो बना लिया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार महिला पर दबाव बनाता रहा और करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने कई बार सिविल अस्पताल के ऊपरी सुनसान हिस्से में भी महिला के साथ जबरदस्ती की। महिला ने 19 अगस्त की रात भी आरोपित द्वारा घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, बाद में आरोपित ने उसके पति को घटना की जानकारी दे दी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद महिला अपने पिता के साथ मायके चली गई।

पुलिस ने फरार आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 115(2) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story