राजगढ़ः बंधक बनाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः बंधक बनाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज


राजगढ़, 4 फरवरी (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के कालीपीठ थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती को देवली गांव के युवक द्वारा बहला- फुसलाकर भगा ले जाने और उसे बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार गलत काम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

लिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती ने बताया कि देवली गांव का गिरिराज पुत्र जगदीश साहू उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था,जिसने उसे बंधक बनाकर रखा और जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार गलत काम किया। पीड़ित किसी तरह से उसके चंगुल से भाग निकली और थाना में शिकायत की। प्रकरण में 14 अगस्त को युवती के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 87, 64, 64(2)(एम), 127(4), 351(3)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story