सीहोरः भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा छावनी शहर

सीहोरः भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा छावनी शहर
WhatsApp Channel Join Now
सीहोरः भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा छावनी शहर


- तीन क्विंटल से अधिक फूलों की वर्षा कर किया स्वागत

सीहोर, 12 मई (हि.स.)। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के छावनी इलाके में भव्य चल समारोह निकाला गया। इस दौरान पूरा शहर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। चल समारोह को लेकर क्षेत्र को बैनर-पोस्टर और तोरण गेट से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां विप्रजनों का पुष्पवर्षा का स्वागत अभिनंदन किया।

प्रसिद्ध डमरू दल और घंटा बाजा के साथ जयपुर-खिलचीपुर के बैंडबाजे के अलावा छिंदवाड़ा की ढोल पार्टी के साथ मनमोहक झांकिया निकली। सर्व ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर तीन क्विंटल से अधिक फूलों से विप्रजनों का स्वागत किया गया, इसके अलावा स्थान-स्थान पर शहर के सभी समाजजन, संगठन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने स्टाल लगाकर ठंडाई आदि का वितरण किया।

इस मौके पर विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में चल समारोह में शामिल हुए समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, चल समारोह समिति के अध्यक्ष आशुषोत शर्मा मौनी, महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम शर्मा, युवा अध्यक्ष नयन जोशी, मनोहर शर्मा का समिति के व्यवस्थापक समीर शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, पंडित कुणाल व्यास आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि चल समारोह में भगवान हनुमान और भगवान परशुराम की झांकी के अलावा एक दर्जन से अधिक कथा वाचक शामिल थे। जिन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम त्याग और तपस्या के बल पर मौजूद है। समाज को हमेशा की तरह राष्ट्र निर्माण तथा जीवन की आचरण संहिता के पालन में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। कर्म हमारी छाया है जो हमारे साथ चलती है और अंत में उसका प्रतिफल हमें अवश्य मिलता है, आप सभी सदा संगठित रहें तथा राष्ट्र एवं धर्म के लिए सदैव समर्पित रहें। चल समारोह के उपरांत शहर के बाल विहार मैदान पर करीब आठ हजार से अधिक विप्रजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर चल समारोह में धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, चल समारोह अध्यक्ष आशुतोष शर्मा मौनी, महिल अध्यक्ष चल समारोह शोभा शर्मा, महामंत्री रमाकांत समाधिया, चल समारोह संयोजक राजेन्द्र शर्मा कल्लू, प्रभारी प्रवीण तिवारी, समाज के सचिव जितेन्द्र तिवारी, युवा संगठन अध्यक्ष नयन जोशी, कोषाध्यक्ष रुपेश तिवारी, राकेश शर्मा, सह संयोजक राजेश मोहन शर्मा, चल समारोह सह प्रभारी योगेश श्रोत्रिय, नवनीत उपाध्याय, खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रभारी महेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, प्रचार-प्रसार दीपक पुरोहित, सुनील शर्मा, सतीश भार्गव, नितिन उपाध्याय, महामंत्री युवा संगठन ऋषि पाराशर, पूजन व्यवस्था प्रभारी अशेक पाराशर आदि शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story