भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, जनसमस्याएं सुनीं

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, जनसमस्याएं सुनीं


भोपाल, 14 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और मंत्री राधा सिंह ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं एवं विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना।

इस दौरान दोनों मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।

मंत्रियों ने कहा कि सरकार जनहित के प्रत्येक विषय के प्रति संवेदनशील है और कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story