कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

WhatsApp Channel Join Now
कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद


जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

भोपाल, 19 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को राजधानी भाेपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी जनसमस्याओं को समझा और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र समाधान के लिए प्रेषित किया गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। मंत्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं से संगठन और सरकार के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने का आह्वान करते हुए आश्वस्त किया कि प्रत्येक जनसमस्या का समयबद्ध एवं सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और जनहित के विषयों को मंत्री कुशवाह के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story