मैहरः नवागत कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने मां शारदा धाम में दर्शन करने के बाद संभाला अपना कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now
मैहरः नवागत कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने मां शारदा धाम में दर्शन करने के बाद संभाला अपना कार्यभार


मैहर, 11 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मैहर जिले की नवागत कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सुबह मैहर पहुंचने के बाद सबसे पहले मां शारदा धाम में दर्शन किए। इसके बाद अपने काम की शुरुआत की।

दर्शन उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में कमी पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मंदिर परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Share this story