सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव में भाजपा के प्रदीप सोनी जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को 960 मतों से हराया

WhatsApp Channel Join Now
सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव में भाजपा के प्रदीप सोनी जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को 960 मतों से हराया


आगरमालवा, 03 अक्टूबर (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के आगरमालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव की शनिवार को मतगणना में भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णुप्रसाद पाटीदार को 960 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। मतगणना सुसनेर स्थित शासकीय आईटीआई कॉलेज में संपन्न हुई।

वहीं, नलखेड़ा जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 के सदस्य पद पर गोपाल पाटीदार विजयी रहे। यहां गोपाल पाटीदार को 1461, जयनारायण गुर्जर को 1429 और नोटा को 72 मत मिले।

इसी तरह नलखेड़ा जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 में रोडमल मालवीय ने जीत दर्ज की। उन्हें 1997 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बिरमलाल मालवीय को 1044 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में 115 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। नलखेड़ा जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 और 11 की मतगणना सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय में कराई गई।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story