बूथ पर सतत संपर्क में रहने वाली महत्वपूर्ण इकाई है बूथ समिति : लता वानखेड़े

WhatsApp Channel Join Now
बूथ पर सतत संपर्क में रहने वाली महत्वपूर्ण इकाई है बूथ समिति : लता वानखेड़े


उज्जैन , 09 अप्रैल (हि.स.)। उज्जैन भारतीय जनता पार्टी नगर जिला की कामकाजी बैठक गुरुवार को नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। संभाग प्रभारी लता वानखेड़े और जिला प्रभारी बजरंगलाल पुरोहित ने मार्गदर्शन किया। बैठक में श्रीमती वानखेड़े ने कहाकि बूथ पर सतत सम्पर्क में रहनेवाली महत्वपूर्ण इकाई बूथ समिति है।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती वानखेड़े ने कहा कि नगर द्वारा जो 12 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुए है,उसकी बधाई देती हूं। बूथ समितियों का महत्वपूर्ण कार्य होता है, बूथ पर रहने वालों से सतत संपर्क करना। यही महत्वपूर्ण इकाई बूथ समिति है। उसका एक्टिव होना बहुत आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदीजी के मन की बात कार्यक्रम से दो लक्ष्य पूरे होते है,एक तो मोदीजी को सुनना, साथ ही बूथ पर रहने वालों से संवाद होना। आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम जोरदार तरीके से हो, उसके लिए समिति गठित करना है। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल संसद में आने वाला है। महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत बड़ा कदम भाजपा द्वारा उठाया गया है। जिसमें महिलाओं को भी राजनीतिक क्षेत्र मैं बराबरी का हक मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जन-जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव रात दिन प्रदेश की आर्थिक उन्नति के लिए लगे हुए है। हमारा भी फर्ज बनता है कि पूरी ताकत के साथ नगर के जन-जन तक योजनाओं और विकास की जानकारी पहुंचाएं। आप सब दायित्ववान कार्यकर्ता है। हमें जो दायित्व मिला है,उसे पूरी ईमानदारी से पूर्ण करना हमारा दायित्व है। संगठन की मजबूती के लिए हम जन-जन तक पहुंचेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पार्टी द्वारा किए गए कार्यों का वृत्त रखा। उन्होंने बताया कि भाजपा नगर द्वारा प्रशिक्षण वर्ग,कार्यशाल, आजीवन सहयोग निधि व आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। जिला प्रभारी बजरंगलाल पुरोहित, सांसद अनिल फिरोजिया ने भी सम्बोधित किया। बैठक में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक पारस जैन, जगदीश अग्रवालए,वीरेंद्र कावडय़िा,ओम जैन, प्रमिला यादव, अशोक प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता गुलरेज शेख, विवेक गुप्ता, राकेश पंड्या सहित कार्यकर्ता,पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story