जबलपुरः भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सहित दिग्गज

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सहित दिग्गज


जबलपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत सोमवार को जबलपुर में निकाली गई पदयात्रा का उत्साहपूर्ण माहौल में आगाज हुआ। गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुई इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकली पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों की बड़ी सहभागिता रही। पदयात्रा गोलबाजार से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, तुलाराम चौक और करमचंद चौक होते हुए वापस गोलबाजार पहुंची।

यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संगठनों की ओर से स्वागत मंच बनाए गए थे। इन मंचों से नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। जगह-जगह हुए स्वागत और कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदयात्रा में शामिल नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अभिवादन करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने पदयात्रा को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771374 Articles

Share this story