तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यालय में हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यालय में हुआ आयोजन


जबलपुर, 04 मई (हि.स.)। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामो में पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली एतेहासिक जीत पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा भाजपा कार्यालय रानीताल में सादगीपूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओ ने ख़ुशी व्यक्त कर बंगाल की जनता सहित पूरे देश की जनता को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर झालमुड़ी का वितरण भी कार्यकर्ताओ के बीच किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा तीन राज्यों में ऐतिहासिक विजयश्री मिली है, बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य में ममता बनर्जी की तानाशाह सरकार को जनता ने वोट के माध्यम से जवाब देकर यह बताया है कि देश में जनता ही सर्वोपरि है और यह जनादेश भाजपा को मिला है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार काम करेगी।

यह हम कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का अवसर है, किन्तु विगत दिनों बरगी में हुए हादसे से सभी का मन व्यथित है, इसीलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि भाजपा कार्यकर्ता सादगी से एक दूसरे को शुभकामनाएं देंगे और जनता का आभार व्यक्त करेंगे, जिसने भाजपा को सेवा का अवसर दिया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय में बरगी में हुई दुर्घटना में मृतकों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू उपस्‍थ‍ित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story