पांच एस यानी कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुरक्षा और संस्कार पर हो रहे उत्तर मध्य के कार्य
जबलपुर, 25 मार्च (हि.स.)। उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत लार्डगंज स्थित नवेरिया गार्डन में बुधवार को विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के द्वारा करीब 9 लाख की लागत से होने जा रहे रंगमंच एवं गार्डन लाइट निर्माण का भूमिपूजन किया गया, इस दौरान एम आई सी सदस्य रजनी कैलाश साहू एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे।
इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा में हम पांच एस यानी कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुरक्षा और संस्कार पर कार्य कर रहे हैं जिसके अंतर्गत हमारे द्वारा व्यवस्थित नियोजन के साथ और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए लगातार विकास कार्यों को करवाया जा रहा है।
डॉ पाण्डेय ने बताया कि आज उत्तर मध्य विधानसभा के मध्य में स्थित लार्डगंज कच्छियाना में करीब 9 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण एवं गार्डन लाइट का भूमिपूजन किया जा रहा है।
रंगमंच एवं गार्डन लाइट लगने के बाद नवेरिया गार्डन में और भी आगे इसे व्यवस्थित और सुंदर बनाने हेतु कार्य किए जाएंगे। डॉ पाण्डेय ने बताया कि विकास कार्यों को क्षेत्रीय जन के सहयोग और सुझाव के साथ करवाए जा रहे हैं और आगे भी हमनें इसे लगातार योजना पूर्वक करने का संकल्प लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

