भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज निवाड़ी–टीकमगढ़ प्रवास पर, ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज निवाड़ी–टीकमगढ़ प्रवास पर, ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ में होंगे शामिल


भोपाल, 09 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज गुरुवार को निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेते हुए विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगे तथा ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ में भी शामिल होंगे।

भाजपा मीडिया प्रदेश प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हेमंत खण्डेलवाल दोपहर 12:00 बजे निवाड़ी में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे छोटी टोली बैठक में मार्गदर्शन देंगे। दोपहर 3:00 बजे वे निवाड़ी जिले की जतारा विधानसभा क्षेत्र के पृथ्वीपुर में आयोजित ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ में सहभागिता करेंगे।

इसके पश्चात वे सायं 5:30 बजे टीकमगढ़ पहुंचकर जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे और सायं 6:00 बजे छोटी टोली बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

इस प्रवास के दौरान संगठन को मजबूती देने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और जमीनी स्तर पर योजनाओं की समीक्षा पर विशेष जोर रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story