भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया।

इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह भी उपस्थित रहीं। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करना और उन्हें शासन की योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन भी जनसमस्याओं को शासन तक पहुंचाने और उनके निराकरण के लिए समन्वय की भूमिका निभा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story