भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं के निराकरण पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं के निराकरण पर दिया जोर


भोपाल, 18 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सिलावट ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका जनसेवा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो पाया है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में शैलेन्द्र बरूआ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story