भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री विजय शाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री विजय शाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं


भोपाल, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

मंत्री विजय शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करना और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर संबंधित स्तर पर कार्रवाई कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767707 Articles

Share this story