भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री संपतिया उइके ने कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री संपतिया उइके ने कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के निर्देश


भोपाल, 16 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और विभिन्न विषयों से संबंधित सुझाव मंत्री के समक्ष रखे।

मंत्री उइके ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई आवश्यक थी, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर जल्द कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी भी मौजूद रहे। मंत्री उइके ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ उन्हें शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story