भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और दिलीप जायसवाल, कार्यकर्ताओं से मिलकर सुनीं जनसमस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और दिलीप जायसवाल, कार्यकर्ताओं से मिलकर सुनीं जनसमस्याएं


भोपाल, 08 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दे और स्थानीय समस्याएं मंत्रियों के समक्ष रखीं। दोनों मंत्रियों ने संबंधित मामलों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई और समाधान सुनिश्चित करने को कहा। मंत्रियों ने बताया कि जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव था, उनमें संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं, जिन मामलों में विस्तृत प्रक्रिया की आवश्यकता है, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र निराकरण के लिए भेजा गया।

राव उदय प्रताप सिंह और दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story