भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री निर्मला भूरिया ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री निर्मला भूरिया ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


भोपाल, 15 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन की मंत्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।

मंत्री भूरिया ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए विभिन्न प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा उनकी ओर से प्राप्त जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story