भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश


भोपाल, 03 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया।

मंत्री पटेल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के लिए भेजने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रत्येक समस्या का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए हर स्तर पर सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story