भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री कृष्णा गाैर ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं के निराकरण के लिए दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री कृष्णा गाैर ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं के निराकरण के लिए दिए निर्देश


भोपाल, 29 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गाैर ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव गंभीरता से सुने तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया।

मंत्री कृष्णा गाैर ने कहा कि जनसमस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने उनकी कठिनाइयों को समझते हुए भरोसा दिलाया कि प्रत्येक समस्या के निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story