भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
भोपाल, 16 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।
मंत्री राजपूत ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

