भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री दिलीप अहिरवार ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री दिलीप अहिरवार ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


भोपाल, 07 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार ने मंगलवार को राजधानी भाेपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी ओर से उठाई गई जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मंत्री अहिरवार ने कहा कि जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव नहीं था, उन्हें आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से उठाई गई सभी समस्याओं का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story