भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश


भोपाल, 12 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। मंत्रियों ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई की जरूरत है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निराकरण के लिए कहा गया।

मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ उन्हें शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन जनसमस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775826 Articles

Share this story