भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं


भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं


भोपाल, 20 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे सुने।

मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। सिलावट ने संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र निस्तारण के लिए भेजा गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों पर संबंधित विभागों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी सुझाव भी मंत्री के समक्ष रखे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story