भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री कुशवाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री कुशवाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश


भोपाल, 17 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को राजधानी भाेपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे सुने।

इस दौरान मंत्री कुशवाह ने प्राप्त शिकायतों और आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याएं शासन तक पहुंचती हैं, इसलिए प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विकास, राजस्व, नगरीय निकाय, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर मंत्री के समक्ष अपने आवेदन प्रस्तुत किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story