भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


भोपाल, 24 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं जनहित से जुड़े विषय गंभीरता से सुने।

इस अवसर पर मंत्री परमार ने कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए अग्रेषित किया गया।

कैबिनेट मंत्री परमार ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों के प्रति संवेदनशील है और आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों पर गंभीरता से कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story