मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की रणनीति बैठक, बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी कार्ययोजना

WhatsApp Channel Join Now
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की रणनीति बैठक, बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी कार्ययोजना


सागर, 08 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर मध्‍य प्रदेश की मासिक संगठनात्मक बैठक सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में आगामी दिनों में जिलेभर में चलाए जाने वाले अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे तथा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी सतानंद गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा दमोह सांसद, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

बैठक में तय किया गया कि मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। इन अभियानों के माध्यम से आम जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेंद्र तिवारी, मोनू चौहान और उमा खटीक, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर, अभिजीत राजपूत, अनिल ढिमोले और लक्ष्मण सिंह, जिला मंत्री प्रीतम सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह महूना एवं महेश पाठक, जिला कोषाध्यक्ष संजय दुबे तथा जिला कार्यालय मंत्री संजय चौबे सहित विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे

Share this story