जबलपुर : कार्यकर्ता ही संगठन शक्ति का मूल का आधार, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : कार्यकर्ता ही संगठन शक्ति का मूल का आधार, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न


जबलपुर : कार्यकर्ता ही संगठन शक्ति का मूल का आधार, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न


जबलपुर, 07 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें देशहित में कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का मोदी जी का संकल्प तभी साकार होगा जब सभी लक्ष्य के प्रति निष्ठा से आगे बढ़ेंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं को भी इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संकल्पित होकर आगे बढ़ना होगा, भाजपा सदैव विकसित भारत 2047 हेतु प्रतिबद्ध है और भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन शक्ति का मूल आधार है।

यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में कहीं।

बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया। उद्घाटन सत्र में जिला प्रभारी आलोक संजर, सांसद आशीष दुबे, सुरेश देशपांडे, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, प्रभात साहू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाति गोडबोले, प्रदेश प्रवक्ता वाणी अहलूवालिया, दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संदीप रजक, जितेंद्र जामदार, राजेश मिश्रा, शरद अग्रवाल, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, अमित सोनू बचवानी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यसमिति का शुभारंभ किया।

जिला कार्यसमिति बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेश देशपांडे, अनिल शर्मा, आनंद बर्नाड, विजयराज पटेरिया, राजकुमार मेहता का सम्मान भी किया गया।

कार्यसमिति बैठक के अतिथियों द्वारा पूर्व पार्टी ध्वज का ध्वजारोहन किया गया, एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

बैठक का शुभारम्भ वन्दे मातरम और समापन राष्ट्रगान से हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के आधार पर ही पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है।

कार्यसमिति को संबोधित करते हुए सांसद आशीष दुबे ने कहा कि भारत जब अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मना रहा होगा तब विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संकल्प को साकार करने हेतु देश की 140 करोड़ जनता को भी इसका संकल्प लेना होगा।

जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास मोदी जी का मूल मंत्र है जिसके लिए वे दिन रात काम करते है बिना समरस समाज के देश का विकास संभव नहीं है विविधता में एकता, का अर्थ ही समरस समाज की स्थापना से है। समरसता संकल्प अभियान की शुरूआत बनारस से हुई सामाजिक समरसता का संदेश संत गुरु रविदास जी ने दिया। संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती में समरसता संकल्प अभियान पूरे देश में चलाए जा रहा है। विभिन्न चरणों में यह अभियान सामाजिक समरसता के संकल्प लेकर काम करेगा। सागर में 100 करोड़ की लागत से संत गुरु रविदास जी का स्मारक बनाया है ताकि समरस समाज की स्थापना में यह स्मारक मिल का पत्थर साबित हो।

प्रदेश कार्यसमिति में महामंत्री पंकज दुबे ने कार्यसमिति का संचालन करते हुए पॉवरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की प्रस्तावना रखी। राजनीतिक प्रस्ताव रंजीत पटेल का वाचन ने किया, शोक प्रस्ताव का वाचन अमित सोनू बचवानी किया।

इस अवसर पर मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुख उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story