मुख्यमंत्री शनिवार को जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल.
Nov 13, 2026, 19:58 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जबलपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार, 14 नवम्बर को जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जानकारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार की सुबह 9.40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.15 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुचेंगे तथा यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 1 बजे जबलपुर से वायुयान द्वारा बैंगलुरू रवाना होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

