प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा


जबलपुर, 09 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल देश के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी नई पहचान और मजबूत प्रतिष्ठा स्थापित की है। प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्षों की यात्रा केवल राजनीतिक उपलब्धियों का विषय नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों गरीब, वंचित, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की यात्रा है यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा के महर्षि वाल्मीकि मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक में रामपुर में कही।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम विधानसभा के महर्षि वाल्मीकि मंडल, केंट विधानसभा के अटल बिहारी बाजपेई मंडल, वीर सावरकर मंडल, शहीद भगत सिंह मंडल, छत्र पति शिवाजी मंडल, पूर्व विधानसभा के तिलक मंडल, मुखर्जी मंडल एवं उत्तर विधानसभा के विवेकानंद मंडल में कार्यसमिति का आयोजन किया गया।

मंडल कार्यसमिति में मंत्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों को पक्के आवास, करोड़ों परिवारों तक नल से जल, उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति, आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा, जनधन खातों के माध्यम से आर्थिक समावेशन, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और महिलाओं के सशक्तिकरण सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचाने का कार्य किया है। इन योजनाओं ने शासन और गरीब के बीच की दूरी कम करने का काम किया है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ केवल नारा नहीं, बल्कि देश के विकास की कार्यपद्धति है। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं का उद्देश्य यही है कि विकास का लाभ समाज के उस व्यक्ति तक भी पहुंचे, जो लंबे समय तक सुविधाओं और अवसरों से वंचित रहा है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।

भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने मंडलो की कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए कहा ने प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का संस्कार और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी है।

मंडल कार्यसमिति को विधायक अभिलाष पांडे, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, जेडीए, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू वचवानी, राजेश मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, राजीव राठौर, विवेक अग्रवाल, योगेश बिलोहा ने भी सम्बोधित किया।

मंडलो की कार्यसमिति में मंडल अध्यक्ष नरेश पटेल, आशीष राव, सौरभ गोयल, ऋषि यादव, पुष्पराज सेंगर, योगेश लोखंडे, अमर पटेल के साथ मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक एवं पार्षद उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story