लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आह्वान, एक दीप - समृद्धि के नाम जलाने पहुंचे नर्मदा तट गौरीघाट

WhatsApp Channel Join Now
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आह्वान, एक दीप - समृद्धि के नाम जलाने पहुंचे नर्मदा तट गौरीघाट


जबलपुर, 06 नवंबर (हि.स.)। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आव्हान पर दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार सात नवम्बर को शाम 5:30 बजे संस्कारधानी जबलपुर में मां नर्मदा जी के पावन तट गौरीघाट में पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ दीपोत्सव जबलपुर 2026 आयोजित होने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विगत चार वर्षों से लगातार आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में पूज्य संतो का आशीर्वाद मिलेगा, साथ सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन के साथ शहर के गणमान्यजनों की उपस्थिति होंगी, इस दीपोत्सव में 51 हज़ार दीपों से माँ नर्मदा के सभी तटो का श्रंगार किया जायेगा।

इस दिव्य समारोह में माँ नर्मदा जी की महाआरती, भव्य आतिशबाज़ीएवं सनातन संस्कृति की थीम पर आधारित आकर्षक लेज़र शो भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

इस संबंध में शुक्रवार, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर वासियो से आह्वान करते हुये कहा हम सब साथ मिलकर अपने क्षेत्र, शहर, प्रदेश, और राष्ट्र की समृद्धि के लिए एक दीप प्रज्वलित करने अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था का भव्य उत्सव मानने के लिए माँ नर्मदा तट गौरीघाट अपने मित्रो और परिवार के साथ पहुंचे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story