राजगढ़ः भाजपा मंडलों की कामकाजी बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः भाजपा मंडलों की कामकाजी बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति


राजगढ़, 03 जुलाई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी की ब्यावरा विधानसभा अंतर्गत ब्यावरा, पीपलहेला और गिन्दौरहाट मंडलों की मासिक कामकाजी बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। मुख्य रूप से 6 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी जानकारी आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी ध्रुवनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने पिछले माह आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू यादव ने की तथा स्वागत भाषण भी उन्होंने ही दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल हरिचरण तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलवर यादव, जिला उपाध्यक्ष इंदरसिंह लववंशी, मोहन गुप्ता,जसवंत गुर्जर,मंडल प्रभारी अमित शर्मा,अजा.मोर्चा प्रदेष प्रभारी गोपाल जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, जयेंद्र गुर्जर, बलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story