भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, विवादित बयान के विरोध में राहुल गांधी की अर्थी निकाली

WhatsApp Channel Join Now
भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, विवादित बयान के विरोध में राहुल गांधी की अर्थी निकाली


भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, विवादित बयान के विरोध में राहुल गांधी की अर्थी निकाली


भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, विवादित बयान के विरोध में राहुल गांधी की अर्थी निकाली


भोपाल, 31 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आक्रामक हो गई है। रविवार काे राजधानी भोपाल में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की शव यात्रा निकालकर सांकेतिक विरोध जताया। बीजेपी महिला मोर्चा का कहना है कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द कहे जाने से महिलाएं आहत हैं। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति भी शामिल हुए।

प्रदर्शन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रविवार सुबह भोपाल के रेड क्रॉस चौराहे पर इक्ट्ठा हुईं और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगीं। इस बीच पुलिस ने उन्हें सिद्धांत हॉस्पिटल के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अर्थी को वहीं तोड़ दिया और उसमें आग लगा दी।इस दाैरान माेर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि महिलाओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या महिलाएं राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अपमान सहने के लिए काम करती है? हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं, क्या आपके घर में बहन-बेटियां नहीं हैं? क्या आप इसी तरह माताओं और बहनों का अपमान करते रहेंगे? राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अब मातृशक्ति जाग चुकी है और यदि अब भी कांग्रेस ने होश नहीं संभाला तो बची-खुची कांग्रेस भी पूरी तरह स्वाहा हो जाएगी। हमारी मांग है कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और आगे से किसी भी महिला का अपमान नहीं करें। भाजपा में महिलाओं को जो सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और बराबरी का अधिकार दिया गया है, वह किसी अन्य पार्टी में नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765804 Articles

Share this story