मंदसौर: भाजपा महिला मोर्चा ने किया फूल सिंह बरैया का पुतला दहन

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौर: भाजपा महिला मोर्चा ने किया फूल सिंह बरैया का पुतला दहन


मंदसौर, 17 जनवरी (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार काे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का महिलाओं एवं अजा, अजजा समाज के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया। महिला माेर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इंदौर में विधायक फूल सिंह बरैया को साथ लेकर चलने पर भी गहरा आक्रोष व्यक्त किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने आराेप लगाते हुए कहा की इंदौर में आये राहुल गॉंधी द्वारा विधायक फूल सिंह बरैया को सम्मान देना अर्थात फूल सिंह बरैया के बयान को सही बताना माना जाएगा। उन्हाेंने कहा कि इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय स्तर से खेद व्यक्त करना चाहिए अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी। बड़ी संख्या में महिला कार्यकतार्ओं ने एकत्रित होकर गांधी चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस विधायक फुलसिंह बरैया का पुतला दहन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story